गोरखपुर में कुछ प्रसिद्ध रेस्टोरेंट

Gorakhpur | Posted by Shyam Mishra on October 3rd, 2021 | Comments


गोरखपुर में कुछ प्रसिद्ध रेस्टोरेंट

आज के दौर में हर कोई खाने का बहुत शौकीन होता है। छोटी-छोटी खुशियों में लोग रेस्टोरेंट में पार्टी मनाते है। लोग अपने पार्टनर्स के साथ समय बिताने के लिए अच्छे होटल की तलाश करते रहते है। आज कल के प्रतियोगिता के इस दौर में भोजन एक बहुत ही अच्छा व्यवसाय बन गया है। लोग अपने व्यवसाय को एक दूसरे से अलग और खास बनाना चाहते है। सबसे अलग दिखाने की चाह में अपने व्यवसाय को लोग अजीबो-गरीब बना देते हैं। भोजन में रूचि रखने वालों के लिए व्यवसायी बहुत ही अच्छे से अपने कस्टमर्स का स्वागत करते है। व्यवसायी भोजन के साथ-साथ होटल्स का माहौल भी मनोभाव को बनाने की कोशिश में लगे रहते है। क्योकि लोग रेस्टोरेंट में सिर्फ भोजन करने ही नही जाते है बल्कि अपना समय , शांति और आनंद के साथ बिताने के लिए भी जाते है।

होटल का माहौल आकर्षक हो तो लोग बार-बार उस होटल में जाना पसंद करेंगे। गोरखपुर में ऐसे कई रेस्टोरेंट है जो बहुत ही अद्भुत और अनोखे दृश्यों से भरे हुए हैं। इन रेस्टोरेंट में आपको बहुत कुछ नया अनुभव होगा जो की आपको जिन्दगी भर याद रहेगा।

जेल रेस्टोरेंट

Jail Restaurant

गोरखपुर के रेस्टोरेंट में जेल रेस्टोरेंट बहुत ही अद्भुत है जो की अशोक नगर मेडिकल चौराहे पर स्थित है। आपने कभी जेल का अनुभव किया है अगर नही तो यह जगह आपको कुछ जेल जैसा अनुभव कराने में मददगार होगी। जेल रेस्टोरेंट में कर्मचारी जेल के सामान कपडे पहनते है। यहाँ के मेनेजर और आर्डर लेने वाले जेलर की पोशाक में रहते और बेटर कैदियों की ड्रेस पहने रहते है। जेल रेस्टोरेंट में खाना बहुत ही स्वादिष्ट मिलता है और यहाँ का माहौल भी बिल्कुल प्राकृतिक लगता है। रियल जेल जैसा दिखने वाला ये रेस्टोरेंट बहुत ही अच्छा है।

सेनेमैन रेस्टोरेंट 

cinnamon restaurant gorakhpur

अगर आप हैदराबाद में मिलने वाली बिरयानी के शौकीन है तो सेनेमैन के बिरयानी रेस्टोरेंट में पहुच जाएं। वैसे गोरखपुर में आपको हर जगह बिरयानी रेस्टोरेंट मिल जाएंगे लेकिन अगर असल बिरयानी का आनंद लेना हो तो गोरखपुर  के  चौक पर पहुच जाएं। इस रेस्टोरेंट की बात खास बात यहां की पार्किंग व्यवस्था है। इस रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जाने पर आपको और भी आनंद मिलता है। क्योंकि बेहतरीन खाने के साथ जब अपने लोग हो तो आनंद और भी बढ़ जाता है।

द 90's कैफ़े

the 90's cafe gorakhpur

द 90's कैफ़े से पहली नजर में ही आपको प्यार हो जायेगा। यह वृन्दावन टावर्स, मेडिकल कॉलेज रोड, बशारतपुर, राप्ती नगर 3 मे स्थित है। इस रेस्टोरेंट की स्वादिष्ट भोजन और सुंदर सजावट आपके डिनर डेट को चार चाँद लगाने वाला हैं। जैसे ही आप इस रेस्टोरेंट में प्रवेश करते हैं, आप इसके खाने की खुशबू और महक से मोहित हो जाएंगे। एक विशाल पेड़ के नीचे खुली हवा में बैठ कर अपने डिनर का मज़ा ले सकते हैं। यह गोरखपुर के सबसे अच्छे रेस्तरां में से एक है। यहां आप लाइव म्यूजिक के साथ भी अपने डिनर का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यही नहीं यहां लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी भी पेश की जाती हैं।

आमिना रेस्टोरेंट

आमिना रेस्टोरेंट इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी ख़ासियत है यहां पर मिलने वाली लजीज खाना। बटर चिकन, दाल मखनी, पनीर टिक्का और फिश डिश यहां की उन लजीज फूड्स में शामिल है जो आपको बेहद पसंद आने वाला है। इस रेस्टोरेंट की एक और खासियत आपको बेहद पसंद आने वाली है, और वो हैं इस रेस्टोरेंट की थीम। इस रेस्टोरेंट को पूरे तरीके से जामुन के रंग में ढाला गया है जो इस रेस्टोरेंट को और भी आकर्षण बनता है। अगर आप अपने फैमली के साथ किसी अच्छे रेस्तरां में जाने का सोच रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुचे।

Tags Best restaurants in Gorakhpur, Top restaurants in Gorakhpur, Gorakhpur best restaurants,

About Shyam Mishra

Shyam Mishra
मैं श्याम मिश्रा गोरखपुर का रहने वाला हूं। वर्तमान समय में दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी विषय से स्नातक में अध्यनरत हूं। किसी विषय पर लिखना हमे बेहद पसंद है। मेरे छोटे - छोटे लेख प्रदेश और राष्ट्रीय के कुछ अखबारों जैसे दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक ट्रिब्यून, चौपाल जनसत्ता एक्सप्रेस न्यूज के संपादकीय में समय समय पर प्रकाशित भी होता रहता है।

Trending Topics

Land in Gorakhpur


Residential Plot in Gorakhpur


Plot in Gorakhpur


GDA Plot in Gorakhpur


Property in Gorakhpur


Flat in Gorakhpur


Apartment in Gorakhpur


Ready to Move Flats in Gorakhpur


Flats on EMI in Gorakhpur


Society Flats in Gorakhpur


Residential Flat in Gorakhpur


2 BHK Flat in Gorakhpur


1 BHK Flat in Gorakhpur


3 BHK Flat in Gorakhpur


Plot on EMI in Gorakhpur


Resale Plot in Gorakhpur


House for Rent in Gorakhpur


Room for Rent in Gorakhpur


Fully Furnished House for Rent in Gorakhpur


2 BHK Flat for Rent in Gorakhpur


Other Blogs

Best investment opportunity in Gurgaon: Affordable Shops for Sale in Sohna Gurgaon starting from just 30 lakh


वास्तु के अनुसार घर का नक्शा कैसे बनाये और घर का नक्शा बनाते समय किन बातो का ध्यान रखे


घर का एलिवेशन क्या होता है और कैसे तैयार करे


Exploring the Prime Freehold Plot for Sale in Greater Noida


Luxury Farm Houses for Sale in Noida's Prime Location Sector 150


Exploring the Benefits and Applications of Steel Scaffolding


Exploring the Benefits and Versatility of Aluminium Scaffolding


बिल्डअप क्षेत्र, सुपर बिल्डअप क्षेत्र और कार्पेट क्षेत्र की व्याख्या और उनके अंतर


How to check property on IGRS. Complete process to verify your property on IGRS portal and list of IGRS websites


Deen Dayal Jan Awas Yojana: Affordable Housing for All


GDA खोराबार के लिए यहाँ करे रजिस्ट्रेशन - जाने सारे नियम और योग्यता


Is Investing in Property Close to Jewar Airport A Smart Move- A Complete Analysis?


Interior design ideas for small House


How To Save Your Money With A Solar Panel?


Most common frauds that you should aware of before buying property


Benefits of Hiring Civil Engineer for House Construction


How To Sell Or Rent Your Property in India


Cheap but Useful design ideas or products to decorate your home


Wallpaper vs Paint which is best for your Home or Office


The Latest Trends in Real Estate Investment


 

Copyright 2024 360plot.com. All rights reserved